73 साल पहले 6 अगस्त 1945 का दिन जापान ही नहीं पूरी दुनिया के लिए त्रासदी का दिन लेकर आया| अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम हमला कर भयंकर तबाही मचाई| हिरोशिमा में करीब 1,40,000 लोग मारे गए और नागासाकी में 74 से ज्यादा लोग मारे गए|
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी हर साल की तरह इस साल भी हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम के हमले को याद करते हुए| परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की|
भारत में भी हिरोशिमा त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की| लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही हिरोशिमा परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दुनिया में शांति और भाईचारे को बहाल रखने में भारत की प्रतिबद्धता जताई गई|
परमाणु बम के धमाके के बाद हिरोशिमा में 13 वर्ग किलोमीटर के इलाके में तबाही मच गई थी| इससे पहले कि दुनिया हिरोशिमा में हुए हमले के नुकसान का अंदाजा लगा पाती| अमेरिका ने नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को दोबारा परमाणु बम गिरा दिया|
हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम हमला का इतिहास
6 अगस्त 1945 यह वह तारीख है जिसके बारे में सोचकर जापान ही नहीं दुनिया भर के लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं| इस बीच दुनिया ने तबाही का ऐसा मंजर देखा जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था| इतिहास के इस तारीख को काले धब्बे के रूप में देखा जाता है| दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसी तारीख को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया| आसमान से गिरी आफत ने लाखों की जिंदगी को मौत के घाट उतार दिया|
- दुनिया में यह पहला परमाणु हमला था|
- मौत बरसाने वाले परमाणु बम को लिटिल बॉय का नाम दिया गया था|
- इस हमले में 140000 लोग मारे गए तो वहीं लाखों लोग परमाणु विकिरण का शिकार हुए|
- बम ने 13 वर्ग किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से बर्बाद किया और शहर की इमारतें खाक हो गए|
अभी हिरोशिमा के आंसू सूखे भी नहीं थे कि 3 दिन बाद अमेरिका ने एक बार फिर आसमान से मौत बरसा दी| 9 अगस्त 1945 को निशाना बना जापान का ही दूसरा शहर नागासाकी|
- दूसरे परमाणु बम का नाम था फेट मैन|
- इसकी जद में आकर 74000 से ज्यादा सांसे थम गई|
- विनाशकारी घटना के बाद 14 अगस्त 1945 को हथियार डाल दिए थे|
- जापान दुनिया का इकलौता देश है जिसने परमाणु की त्रासदी को झेला है|
परमाणु हमले ने दूसरे विश्व युद्ध की तस्वीर बदल कर रख दी| दुनिया की कई देश सकते में आ गए हमले के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने बताया कि जो बम हिरोशिमा पर गिराया गया वह उस वक्त तक के हमले में इस्तेमाल दूसरे बमों से 2000 गुना ज्यादा शक्तिशाली था| परमाणु हमले से हुए नुकसान का अंदेशा दुनिया आज भी सही ढंग से नहीं लगा पाई है|
परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया
परमाणु हथियारों के खतरे से पूरी दुनिया वाकिफ है और दूसरे विश्वयुद्ध में जापान के इस खौफनाक मंजर को कोई नहीं भूला है |और शायद कभी भूल भी नहीं पाएगा यही वजह है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही इस बात पर बातचीत तेजी से हुई कि दुनिया को कैसे परमाणु हथियारों से मुक्त किया जाए और तब से लेकर अब तक संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले कई कोशिश में हुई है |
दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था अमेरिका और जापान के बीच तनाव चरम पर था| 6 अगस्त को हिरोशिमा पर अमेरिका ने मानव इतिहास का सबसे खतरनाक बम गिराया| पूरी दुनिया में कोहराम मच गया| फिर संयुक्त राष्ट्र बना और अंतरराष्ट्रीय शांति कायम करने पर बातचीत शुरू हुई| संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो पहला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ वह परमाणु हथियारों से ही जुड़ा था|
- संयुक्त राष्ट्र का पहला प्रस्ताव|
- परमाणु ऊर्जा पर नियंत्रण|
- शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल|
- परमाणु हथियारों से मुक्त हो दुनिया|
इसके बाद से परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में कई कदम बढ़ाए गए इसके बाद सबसे अहम करार हुआ| 1968 में जब दुनिया के कई देशों ने परमाणु हथियारों के प्रसार की संधि पर हस्ताक्षर किए इस संधि को एनपीटी के नाम से जाना जाता है|
परमाणु हथियार उन्मूलन की कोशिशें
- 1968 में परमाणु हथियार अप्रसार संधि|
- 15 मार्च 1970 से एनपीटी लागू|
- 1 जनवरी 1967 के बाद से परमाणु हथियार बनाने पर पाबंदी|
- तीन देशों ने हस्ताक्षर नहीं किए|
- भारत, पाकिस्तान और इज़रायल संधि से दूर|
- 2011 में बना दक्षिणी सूडान भी हस्ताक्षरी नहीं|
- जनवरी 1998 में यूनोडा का गठन|
- विध्वंसकारी हथियारों पर नकेल कसना लक्ष्य|
- परमाणु हथियारों का निरस्त्रीकरण और अप्रस प्रमुख लक्ष्य|
1978 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक हुई तो उनमें परमाणु निरस्त्रीकरण का मुद्दा जोर-शोर से उठा |1982 में न्यूयॉर्क में परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए ऐतिहासिक रैली हुई जिसमे 1000000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया|
- 2 दिसंबर 2009 को संयुक्त राष्ट्र में अहम प्रस्ताव पारित|
- 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय दिवस बनाने का फैसला|
- 26 सितंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र में अहम प्रस्ताव पारित|
- उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस|
- सदस्य देशों के अलावा, सिविल सोसाइटी, एनजीओ, अकादमिक जगत और मीडिया भी शामिल|
दुनिया में इस वक़्त कितने परमाणु हथियार हैं
परमाणु हथियारों के इज़ाद ने दुनिया को तबाही के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है| दुनिया के करीब नौ (9) देश इस वक्त परमाणु शक्ति संपन्न है| संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक परमाणु अप्रसार और निरस्तीकरण की तमाम कोशिशों के बावजूद इस वक्त दुनिया में तकरीबन 15000 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद है|
संयुक्त राष्ट्र की निरस्तीकरण मामलों के कार्यालय के मुताबिक इन कोशिशों के बावजूद इस वक्त दुनिया में तकरीबन 15000 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं| और 1945 के बाद से अब तक तकरीबन 2000 बार से ज्यादा परमाणु बम का परीक्षण किया जा चुका है| इन घातक हथियारों को दुनिया से बचाने का एक ही रास्ता है और वह है इन्हें पूरी तरह से खत्म करना लेकिन इसके लिए दुनिया के देशो को मनाना एक बढ़ी चुनौती है|
दुनिया में किस देश के पास कुल कितने परमाणु हथियार हैं इसका सही और आधिकारिक अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है| इसके बावजूद संस्थाओं ने अपने स्तर पर घातक हथियारों की मौजूदगी के अनुमान लगाया है| इसी साल अमेरिकी संस्था आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया में रूस के सबसे ज्यादा करीब 6850 परमाणु हथियार हैं अमेरिका के पास 6550 परमाणु हथियार हैं|
परमाणु हथियार की संख्या
- रूस-6,850
- अमेरिका-6,550
- फ्रांस-300
- चीन-280
- ब्रिटेन-215
- पाकिस्तान-145
- भारत-135
- इजरायल-80
- उत्तर कोरिया-15
परमाणु हथियारों के इतिहास
यह अगस्त 1942 की बात है अमेरिका के मैनहटन में तेजी से गुप्त मिशन पर काम कर रहा था| करीब 130000 लोग इस मिशन पर लगे हुए थे और 3 साल की मेहनत और आज के हिसाब से 25 बिलियन डॉलर के खर्चे के बाद 16 जुलाई 1945 को अमेरिका ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया| यह दुनिया का भी पहला परमाणु परीक्षण था| न्यू मेक्सिको में हुए इस परीक्षण का कोड नाम था ट्रिनिटी|परीक्षण के ठीक 21 दिन बाद यानी 6 अगस्त 1947 को जापान के हिरोशिमा शहर पर यह बम कहर बनकर गिरा| 1 महीने के भीतर करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो गई| लेकिन अमेरिका नही रुका 3 दिन बाद यानी 9 अगस्त 1945 को नागासाकी में भी इस बम ने मानव इतिहास की एक और भीषण त्रासदी की इबारत लिखी|
24 जनवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने का संकल्प लिया लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी| 29 अगस्त 1949 को सोवियत संघ ने कजाकिस्तान में पहली चिंगारी के कोड नाम से परमाणु परीक्षण कर डाला|
- 3 अक्टूबर 1952 को ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया|
- उधर अमेरिका ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए 1 नवंबर 1952 को हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर दिया|
- 1 दिसंबर 1959 में अंटार्कटिका संधि के जरिए अंटार्कटिका क्षेत्र में नयूक्लेअर टेस्ट बेन कर दिया गया|
परमाणु बम किसने कब किया परीक्षण
- 13 फरवरी 1960 को फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
- 30 अक्टूबर 1961 को सोवियत संघ ने सबसे बड़ा बम परीक्षण किया।
- 5 अगस्त 1963 को पार्शियल टेस्ट बैन ट्रीटी ने हवा, स्पेस और पानी के भीतर परीक्षण पर रोक लगा दी|
- 16 अक्टूबर 1964 को चीन ने परमाणु परीक्षण किया|
- 18 मई 1974 को भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया।
- 22 सितंबर 1979 में दक्षिणी हिंद महासागर में परमाणु धमाकाइजरायल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु परीक्षण किया|
परमाणु बम परीक्षण रोकने के लिए संधि
- अगस्त 1985 को दक्षिण प्रशांत परमाणु मुक्त क्षेत्र संधि दक्षिण प्रशांत क्षेत्र परमाणु मुक्त घोषित किया गया|
- 30 सितंबर 1986 को इजरायल के परमाणु कार्यक्रम का खुलासा|
- संडे टाइम्स अखबार के मुताबिक इजरायल में 200 परमाणु हथियार बात कही|
- 8 दिसंबर 1987 को सोवितय संघ और अमेरिका के बीच हथियार सीमित करने की संधि मध्यम दूरी की मिसाइल खत्म करने की सहमति बनी|
- 10 जुलाई 1991 को दक्षिण अफ्रीका एनपीटी में शामिल दक्षिण अफ्रीका का सभी परमाणु हथियार नष्ट करने का दावा किया|
- 15 दिसंबर 1995 को दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का परमाणु मुक्त होने की घोषणा
- बर्मा, फिलीपींस, लाओस, वियतनाम और इंडोनेशिया शामिल
- 11 अप्रैल 1996 को 43 अफ्रीकी देशों ने पेलिनडाबा संधि पर हस्ताक्षर किए और खुद को परमाणु मुक्त घोषित किया|
- 1 जून 1996 को यूक्रेन ने खुद परमाणु मुक्त होने की घोषणा की।
- 24 सितंबर 1996 को सीटीबीटी पर हस्ताक्षर अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन ने हस्ताक्षर किए।
- भारत ने हस्ताक्षर करने से मना किया|
- 27 नवंबर 1996 को बेलारूस भी परमाणु मुक्त हुआ
- मई 1998 में भारत ने एक और परीक्षण किया|
- इसी साल पाकिस्तान का भी परीक्षण का दावा|
परमाणु और परमाणु बम से संबंधित प्रीवियस इयर प्रश्न का संग्रह
Previous Year Question Related To Hiroshima & Nagasaki Or Nuclear Bomb
S.N | हाल के वर्षो में परमाणु से संबंधित पूछे गये प्रश्न (परमाणु बम , आविष्कार ) | उत्तर |
1 | किस तिथि को संयुक्त राज्य ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था ? | 6 अगस्त, 1945 |
2 | परमाणु रिएक्टर का आविष्कार किसने किया ? | एनरिको फेर्मी |
3 | जापान पर गिराए गए परमाणु बमों का नाम क्या थे ? | लिटिल बॉय और फैट मैन |
4 | परमाणु बम किस युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराया गया था ? | द्वितीय विश्व युद्ध |
5 | भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन-सा है ? | अप्सरा |
6 | भारत में किसने परमाणु अंतर्मुखी विस्फोट की तकनीकी (टेक्नोलॉजी) विकसित की थी ? | डॉ० होमी जहाँगीर भाभा |
7 | इन्दिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र कहाँ पर स्थित है ? | कल्पक्कम में |
8 | परमाणु बम का विकास किसने किया ? | ऑटो हॉन |
9 | मानव शरीर का कौन – सा भाग परमाणु विकिरण से सबसे पहले प्रभावित होता है ? | त्वचा |
10 | परमाणु के नाभिक में क्या होता है ? | प्रोटॉन और न्यूट्रॉन |
11 | साहा परमाणु भौतिकी संस्थान कहाँ स्थित है ? | कोलकाता में |
12 | भारत में परमाणु ऊर्जा की दीर्घकालीन संभावना देश में किसके भंडारों पर निर्भर करती है ? | थोरियम |
13 | भारत से पहले कितने देशों ने परमाणु बम का विस्फोट किया था ? | पाँच |
14 | परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन कब हुआ था ? | अगस्त 1948 में |
15 | परमाणु का संघटन करने वाले तीन मौलिक कण कौन-कौन हैं ? | प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन |
16 | परमाणु अप्रसार संधि’ (Nuclear non-proliferation treaty) किस वर्ष लागू हुई थी ? | 1970 ई० में |
17 | भारत में स्थापित पहला परमाणु संयंत्र कौन-सा है ? | तारापुर |
18 | परमाणु रियेक्टर में प्रयुक्त ईंधन है | यूरेनियम |
19 | परमाणु शक्ति संयंत्र किस सिद्धांत पर काम करता है ? | नाभिकीय विखण्डन |
20 | परमाणु रियेक्टरों में प्रयुक्त यूरेनियम का आइसोटोप कौन है ? | U235 |
21 | परमाणु ऊर्जा एक खनिज-आधारित ऊर्जा स्रोत है । यह किससे निकाली जाती है- | यूरेनियम, थोरियम और प्लूटोनियम से |
22 | परमाणु घड़ी किसके संक्रमण (ट्रांजिशन) पर आधारित होती है ? | सीजियम के |
23 | विद्युत् उपलब्ध कराने वाला कैगा-II संयंत्र है | परमाणु शक्ति रिऐक्टर |
24 | किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार निर्भर करता है, उसके | न्युक्लियस के गिर्द घूम रहे इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर |
25 | पहली बार परमाणु बम कहाँ फेंका गया था ? | हिरोशिमा |
26 | अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय कहाँ हैं? | विएना में |
27 | भारत में पहला परमाणु युक्ति विस्फोट किस राज्य में किया गया था ? | राजस्थान |
28 | परमाणु ऊर्जा आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार तुम्मलप्ल्ली में यूरेनियम के भारी भंडार पाए गए हैं, यह किस राज्य में स्थित है ? | आन्ध्र प्रदेश में |
29 | किसमें भारी पानी का प्रयोग किया जाता है ? | परमाणु रिएक्टर |
30 | समान संख्या में परमाणु वाले न्यूक्लिएड को क्या कहते हैं ? | समस्थानिक |
31 | परमाणु बम के विस्फोट में भारी मात्रा में ऊर्जा किसके कारण निकलती | है ? | न्यूट्रॉन का प्रोटॉन में परिवर्तन |
32 | ऐल्फा कण किसके परमाणु का नाभिक होता है ? | हीलियम |
33 | एक परमाणु के तीन आधारभूत अवयव कौन-से हैं ? | प्रोटॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन |
34 | परमाणु संरचना का मॉडल किसने विकसित किया था ? | बोहर और रदरफोर्ड |
35 | किसी परमाणु की परमाण्विक संख्या से किसकी संख्या का पता चलता | है ? | प्रोटॉन |
36 | राजस्थान में परमाणु विद्युत केन्द्र’ कहाँ स्थित है ? | रावतभाटा |
37 | परमाणु त्रिज्या को व्यक्त करने के लिए सबसे उपयुक्त इकाई कौन-सी है | फर्मी |
38 | सन् 1942 में एनरीको फर्मी ने किसकी खोज की थी ? | परमाणु रिएक्टर |
39 | एक तत्व की परमाणु संख्या किस पर निर्धारित होती है ? | परमाणु में प्रोटोनों की संख्या पर |
40 | परमाणु सिद्धान्त किसके द्वारा किया गया था ? | जॉन डाल्टन |
41 | ‘न्यू स्टार्ट’ (सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि) संयुक्त राज्य अमेरिका तथा किसके बीच एक परमाणु हथियार न्यूनन संधि है ? | रूसी संघ |
42 | किसने एक परमाणु की संरचना की खोज की ? | अर्नेस्ट रदरफोर्ड |
43 | परमाणु के एक मौलिक कण, प्रोटीन, की खोज किसने की थी ? | रदरफोर्ड |
44 | अगर आपके पास भी कोई प्रश्न हैं जो परमाणु से संबंधित है तो Comment Box में लिखे आपके प्रश्नों को भी इस सूचि में ऐड किया जायेगा| | Share This Post And 5 Rating On Play Store For App(If You Liked) |
45 | इस पेज को Bookmark करें और अधिक Previous Year Questions के लिए अभी Install करे GkPadho का Official App | Click Here |
Leave a Reply