दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है इसी क्रम में 31 दिसंबर को दिल्ली वासियों को डीएमआरसी की ओर से नए साल का तोहफा मिला है| केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो की पिंक लाइन की एक हिस्से की शुरुआत की इसके साथ ही पिंक लाइन के लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट वन सेक्शन में मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया है| इस रूट की खुलने से पूरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच लोगों का आवागमन काफी आसान हो गया है| अब मयूर विहार और उसके आसपास के इलाकों से दक्षिण दिल्ली आने जाने वाले लोगों को मेट्रो चेंज नहीं करेगी बल्कि लोग सीधे दक्षिण दिल्ली आ जा सकेंगे|
मयूर विहार पॉकेट वन से लाजपत नगर का सेक्शन पिंक लाइन का हिस्सा है| फेज 3 के तहत बनी पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन है| मयूर विहार पॉकेट वन से लाजपत नगर की सेक्शन की शुरुआत के साथ ही दिल्ली शहर के भीतर मेट्रो के तीसरे चरण के तहत सभी प्रमुख कॉरिडोर अब शुरू हो गए हैं| डीएमआरसी में तीसरे चरण के तहत मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच 59 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बनाई है जिसे पिंक कलर कोड दिया गया है|
पिंक लाइन लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन की जानकारी
- सेक्शन की लंबाई 9.7 किलोमीटर है|
- सेक्शन में पांच स्टेशन हैं। जिसमे से तीन स्टेशन भूमिगत और दो स्टेशन एलिवेटेड है|
- इस सेक्शन में विनोबापुरी, आश्रम और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन अंडरग्राउंड है जबकि मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 एलिवेटेड स्टेशन है|
- मयूर विहार स्टेशन पर पिंक लाइन से ब्लू लाइन और वायलेट लाइन पर इंटरचेज की सुविधा है|
- इस सेक्शन के खुलने से अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां बस अड्डा मेट्रो से सीधे जुड़ गए है|
- पीक ऑवर: 5 मिनट 12 सेकंड की पीक ऑवर फ्रीक्वेंसी पर ट्रेन चलेगी|
- पीक ऑवर नहीं रहने पर हर 5 मिनट 45 सेकंड पर ट्रेन आएगी|
- पिंक लाइन पर 29 ट्रेनों का परिचालन होगा|
- हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन प्रमुख ट्रांजिट हबों में से एक है|
- हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां बस अड्डे के साथ कनेक्टिविटी तैयार करेगा| रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को जोड़ने के लिए अलग से प्रवेश और निकास द्वार है|
- एक प्रवेश और निकास द्वार बस अड्डे से 50 मीटर की दूरी पर, दूसरा प्रवेश और निकास द्वार 150 मीटर की दूरी पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन के करीब होगा|
दिल्ली मेट्रो का तीसरा चरण|
- तीसरे चरण में 136.7 किमी लंबा नेटवर्क ऑपरेशनल । तीसरे चरण में 51 किमी हिस्सा अभी और खुलना बाकी है इनमे मेट्रो नेटवर्क के 5 सेक्शन 2019 में खुलेंगे।
- डेढ़ किमी का मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी/संजय झील का सेक्शन । दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच 9.60 किमी सेक्शन शामिल है।
- नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच 6.67 किमी का सेक्शन भी इसी का हिस्सा है|
- द्वारका से नजफगढ़ के बीच 4.29 किमी, नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 29.70 किमी भी दिल्ली मेट्रो का तीसरा चरण का हिस्सा है|
दिल्ली मेट्रो का चौथा चरण
मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है| चौथे चरण 103 किमी के दायरे में 79 नए स्टेशन बनाये जायेंगे | इस प्रोजेक्ट में 6 लाइनें होंगी|
- रिठाला से नरेला सेक्शन
- जनकपुरी वेस्ट से आर के पुरम सेक्शन
- मुकुंदपुर से मौजपुर सेक्शन
- इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ सेक्शन
- एरोसिटी से तुगलकाबाद सेक्शन
- लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक सेक्शन
मेट्रो के बगैर राजधानी दिल्ली की अब कल्पना भी नहीं की जा सकती है| दिन-ब-दिन मेट्रो का विस्तार हो रहा है जिन इलाकों में पहले पहुंचना मुश्किल लगता था वह चंद मिनटों की दूरी पर सिमट गई है|मेट्रो ने न सिर्फ लोगों के आने जाने में सहूलियत दी है बल्कि सड़कों से प्रदूषण का स्तर भी इसके चलते काफी कम हुआ है| लाखों लोग दिल्ली मेट्रो का रोजाना इस्तेमाल करते हैं| 15 साल पहले जब मेट्रो की यह शुरुआत हुई थी तो रोजाना करीब 80000 यात्री इसमें सफर किया करते थे|
दिल्ली मेट्रो में रोजाना यात्रियों की संख्या
- 2004-05 में एक लाख 24 हज़ार
- 2006-07 में 4 लाख 84 हज़ार
- 2008-09 में 7 लाख 22 हज़ार
- 2010-11 में 12 लाख 59 हज़ार
- 2012-13 में 16 लाख 60 हज़ार
- 2014-15 में 23 लाख 86 हज़ार
- 2016-17 में लगभग 27 लाख 60 हज़ार
- 2018 में अगस्त महीने तक करीब 28 लाख लोग
दिल्ली मेट्रो सफ़र करने की वजह:- कम समय अंतराल में मेट्रो की उपलब्धता, एसी कोच होने के चलते सुकून, तेज़ गति के कारण गंतव्य तक जल्दी पहुंचना|
दिल्ली मेट्रो का बढ़ता नेटवर्क
- 327 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क
- 8 लाइंस पर 236 स्टेशन
- चार, छह और आठ कोच के क़रीब तीन सौ से ज्यादा ट्रेन
- सौ से ज्यादा ट्रेने छह कोच की
- 60 से ज्यादा ट्रेने आठ कोच की।
- रेड लाइन, येल्लो लाइन, ब्लू लाइन,वायलेट लाइन, ऑरेंज लाइन, ग्रीन लाइन, मजेंटा लाइन और पिंक लाइन
दिल्ली मेट्रो से प्रदूषण पर लगाम
- सीएनजी टैक्सी से 72 ग्राम CO2 उत्सर्जित
- पेट्रोल कार में 67 ग्राम
- ऑटो रिक्शा में 35 ग्राम
- पेट्रोल मोटरसाइकिल में 28 ग्राम
- दिल्ली मेट्रो में महज 20 ग्राम
अन्य शहरों में मेट्रो
- 2017 में हैदराबाद मेट्रो की शुरुआत हुई| हैदराबाद मेट्रो परियोजना 14,132 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई| इसमें 172 किलोमीटर को कवर किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण का उद्घाटन किया । पहले चरण में मियापुर से कोकटपल्ली तक का सफर मेट्रो से होगा। पहले चरण में 30 किलोमीटर का सफर शामिल है|
- जून 2017 में कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन ,कोच्चि मेट्रो तीन चरणों में पूरा होना प्रस्तावित है| पहले चरण की 25 में से 16 स्टेशन संचालित होगा| यह 15181.79 करोड़ रुपये की परियोजना है| दूसरे और तीसरे फेज में 11 -11 स्टेशन प्रस्तावित है|
लखनऊ में भी चल रही है मेट्रो, 1 सितंबर 2017 से ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग स्टेशन के बीच मेट्रो चली| लखनऊ मेट्रो में दो लाइनों का काम प्रस्तावित है पहली लाइन के तहत प्रस्तावित 22 स्टेशन है 8 स्टेशनों के बीच मेट्रो शुरू हो चुकी है वही दूसरी लाइन के तहत 11 स्टेशनों की योजना है| पहले फेज की लागत 6,928 करोड़ आई|
चेन्नई में भी मेट्रो संचालित
दो लाइनों में मेट्रो संचालित, फेस वन के तहत कुल 42 स्टेशन प्रस्तावित है| 20 स्टेशन संचालित है जिसमे 13 एलीवेटेड और 7 अंडरग्राउंड है|
मुंबई में भी रैपिड ट्रांजिट के तहत मेट्रो संचालित हो रही है |11 लाइन संचालित, 3 लाइनों में काम चालू है| अंधेरी से घाटकोपर के बीच 12 स्टेशन
संचालित है| 58 स्टेशनों पर फिलहाल काम चालू है यहाँ मेट्रो रोजाना करीब 3 लाख 60 हजार लोग सफर करते हैं।
जून 2015 से 2,023 करोड़ की लागत से जयपुर मेट्रो शुरू हुई| साढ़े चार साल में बनकर पूरी हुई यहाँ पहली बार ट्रैफिक की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है|
पहले फेज में 9 स्टेशन, मानसरोवर से चांदपोल तक. 22 और स्टेशनों को जोड़ने की योजना पे काम चल रहा है| नम्मा मेट्रो के नाम से मशहूर बेंगलुरु मेट्रो अक्टूबर 2011 से संचालित
कहाँ कहाँ मेट्रो की लाइन बिछाई जा रही है किन किन शहरों में जल्द ही मेट्रो आ जाएगी
इंदौर, भोपाल, कानपुर, आगरा, मेरठ, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, कोझीकोड,
कोयंबटूर, पटना, गुवाहाटी, वाराणसी और विशाखापट्टनम ।
दुनिया में मेट्रो का सफर
- 10 जनवरी 1863 को लंदन मेट्रो की शुरुआत लंदन मेट्रो ट्यूब नाम से मशहूर ,लंदन मेट्रो में 270 स्टेशन है|
- 1896 में बुडापेस्ट मेट्रो की शुरुआत
- 1900 में पेरिस मेट्रो की शुरुआत
- 1904 में न्यूयॉर्क मेट्रो की शुरुआत
- 1927 में टोक्यो मेट्रो की शुरुआत
- 1969 में बीजिंग मेट्रो की शुरुआत
- 1987 में काहिरा मेट्रो की शुरुआत
मेट्रो नेटवर्क वैश्विक स्तर पर बढ़ता दायरा
- 55 देशों के 160 से ज्यादा शहरों में मेट्रो ट्रेनें
- दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क चीन के शंघाई शहर में
- शंघाई में 650 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क
- शंघाई में 413 मेट्रो स्टेशन
- दुनिया की सबसे तेज मेट्रो ट्रेनों में गिनती, चीन के बीजिंग की मेट्रो सेवा में सबसे ज्यादा यात्री, बीजिंग मेट्रो में रोज़ाना 92 लाख से ज़्यादा मुसाफिर सफर करते हैं।
- न्यूयॉर्क सिटी सबवे दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो सेवा में से एक है| न्यूयॉर्क में मेट्रो सबसे ज्यादा स्टेशनों पर रूकती है।
Leave a Reply