फीफा विश्व कप-2018 14 जून से 15 जुलाई के बीच तक चलेगी इसमे 32 टीम भाग ले रही हैं फीफा विश्व कप-2018 रूस के 11 शहरों में खेली जाएगी जिसके लिए 12 स्टेडियम को तैयार किया गया हैं | फाइनल मैच का मॉस्को में लुज़निकी स्टेडियम में होगा इस स्टेडियम की क्षमता 81 हज़ार लोगो की हैं | यह रूस का सबसे विशाल स्टेडियम भी हैं | फीफा विश्व कप-2018 में दुनिया की नज़र सबसे ज्यादा ब्राज़ील, फ्रांस, जर्मनी अर्जेंटीना, पुर्तगाल, इंग्लैंड पर रहेंगी |
फीफा संस्था से करीब 210 देश जुड़े हुए हैं | 12 मार्च, 2015 को पहला क्वालिफाइंग मैच में ज़िम्बाब्वे और इंडोनेशिया की टीम अयोग्य घोषित हो गई जबकि भूटान, दक्षिण सूडान, जिब्राल्टर, कोसोवो पहली बार फीफा विश्व कप-2018 में भाग लेने वाला देश बने |
मार्च 2015 से 15 नवंबर 2017 के बीच क्वालिफायर्स चार राउंड के अलावा आख़िर में प्लेऑफ राउंड खेल चुके हैं | 868 मैच में 31 टीम ने फाइनल में जगह बनाई जब की रूस इस वर्ष मेजवानी कर रहा हैं इसलिए रूस को क्वालिफायर्स मैच खेलने की जरुर नहीं पड़ा | जबकि भारतीय टीम क्वालिफाइंग राउंड के दूसरे दौर में बाहर हो गई |
कई मज़बूत टीम क्वालिफाई करने में नाकाम रही हैं जिसमे से 4 बार विश्व कप जीत चुकी इटली तो वही तीन बार फाइनल मैच खेल चुकी हॉलैंड भी फीफा विश्व कप-2018 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी | इसके साथ-साथ कैमरुन, आइवरी कोस्ट, अमेरिका क्वालिफाई मैच में असफल हो गये जिसके कारण ये देश भी फीफा विश्व कप-2018 का हिसा नहीं बन सके और 79 ऐसे देश जो फाइनल में कम से कम एक मैच खेल चुके किन्तु इस बार वह क्वालिफाई नहीं कर पाए |
विश्वकप का इतिहास
1930 में उरूग्वे में पहला विश्व कप हुआ था उस समय 13 देशों ने हिस्सा लिया उरुग्वे पहले फीफा विश्व कप का विजेता बना और उस समय क्वालीफाइंग राउंड नहीं हुआ करता था | 1934 में दूसरा विश्व कप फुटबॉल इटली में हुआ और पहली बार क्वालीफाइंग राउंड 16 देशों ने हिस्सा लिया इसमे चेकोस्लोवाकिया को हराकर इटली विजेता रहा था | 1938 में तीसरा विश्व कप फ्रांस में हुआ मेजबान टीम और पिछली विजेता को सीधे फाइनल खेलने का जगह मिल गया वही हंगरी को हराकर इटली लगातार दो बार फीफा विश्व कप जितने वाला पहला देश बना |
चौथा विश्व कप 1950 में ब्राजील में खेला गया इस वर्ष फीफा ट्रॉफी को जूल्स रिमे कप का नाम दिया गया और इसी वर्ष इंग्लैंड पहली बार फीफा विश्व कप खेलने की लिए मैदान में आया | विश्वकप का इतिहास भारतीय टीम ने विश्व कप 1950 पहली बार क्वालीफाई किया किन्तु नंगे पाँव होने के कारण भारतीय टीम को खेलने की इजाजत नहीं मिली और उरुग्वे ने ब्राजील को हराकर 1950 का खिताब अपने नाम किया |
छठे विश्व कप का आयोजन 1958 में स्वीडन में कराया गया यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण हैं क्योकिं पहली बार सोवियत संघ ने हिस्सा लिया साथ ही पहली बार ग्रेट ब्रिटेन के सभी देशों ने हिस्सा लिया और पहली बार फीफा विश्व कप सीधा प्रसारण टीवी पर हुआ था | पहली बार पेले का खेल देखने को इसी फीफा विश्व कप में मिला और फ्रांस के जुस्ट फोन्टेन ने 13 गोल कर रिकॉर्ड बनाया |
1970 में विश्व कप का नौवां आयोजन मैक्सिको में हुआ और इस वर्ष ही पहली बार प्रसारण रंगीन टेलीविजन पर दिखाया गया और 1990 में चौदहवां विश्व कप इटली ने मेजवानी किया इसी में पश्चिमी और पूर्वी जर्मनी के एकीकरण के बाद जर्मनी ने विश्व कप खिताब जीता था | 2002 में दक्षिण कोरिया और जापान ने साथ मिल कर सत्रहवां विश्व कप की मेजवानी की | अभी तक कुल दो मैच बराबर में खत्म हुआ हैं.
फीफा विश्व कप का इतिहास क्रम में
S.N | आयोजक देश | साल | विजेता | उप- विजेता |
---|---|---|---|---|
1 | उरुग्वे | 1930 | उरुग्वे | अर्जेंटीना |
2 | इटली | 1937 | इटली | चेकोस्लोवाकिया |
3 | फ्रांस | 1938 | इटली | हंगरी |
4 | ब्राजील | 1950 | उरुग्वे | ब्राजील |
5 | स्विटजरलैंड | 1954 | जर्मनी | हंगरी |
6 | स्वीडन | 1958 | ब्राजील | स्वीडन |
7 | चिली | 1962 | ब्राजील | चेकोस्लोवाकिया |
8 | इंग्लैंड | 1966 | इंग्लैंड | जर्मनी |
9 | मैक्सिको | 1970 | ब्राजील | इटली |
10 | अर्जेटिना | 1978 | अर्जेंटीना | नीदरलैंड |
11 | स्पेन | 1982 | इटली | पश्चिम जर्मनी |
12 | मैक्सिको | 1986 | अर्जेंटीना | पश्चिमी जर्मनी |
13 | इटली | 1990 | जर्मनी | अर्जेंटीना |
14 | अमेरिका | 1994 | ब्राजील | इटली |
15 | फ्रांस | 1998 | फ्रांस | ब्राजील |
16 | दक्षिण कोरिया और जापान | 2002 | ब्राजील | जर्मनी |
17 | जर्मनी | 2006 | इटली | फ्रांस |
18 | दक्षिण अफ्रीका | 2010 | स्पेन | हॉलैंड |
19 | ब्राजील | 2014 | जर्मनी | अर्जेंटीना |
20 | रूस | 2018 | फ्रांस | क्रोएशिया |
फुटबॉल जो सिर्फ एक ही नहीं बल्कि दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए किसी धर्म से कम नहीं और बात जब वर्ल्ड कप की आती है तो फैन की दुनिया सिर्फ फुटबॉल में ही सिमट जाती है मैदान पर कदम बढ़ाते खिलाड़ी सीधे फैंस की धड़कनों से जुड़े होते हैं एक को जिंदगी का सबसे जोशीला लम्हा दे जाता है तो एक अचूक मायूसी के सागर में डूबा देती है यही है फुटबॉल की दुनिया |
खेल लोगों के दिलों में समाया कुछ चेहरों की वजह से हैं उन चेहरों का रुतवा किसी भगवान से कम नहीं हैं | इस बार भी दुनिया भर की नजरें फुटबॉल की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों पर होगी इसमें सबसे अहम है अर्जेंटीना के मेसी | 30 साल के मेसी फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की तरफ से खेलते हुए उन्हें क्लब का सबसे बड़ा रक्षक कहा जाता है लेकिन वह सबसे बड़ा खतरा यूरोपियन देशों के लिए रहे हैं इस बार मेसी के लिए शायद अपनी मौजूदगी में कर्रेंट फीफा विश्व कप-2018 जिताने का आखरी मौका है जिससे पिछली बार चूक गए थे |
नेमार जूनियर उस देश से ताल्लुक रखते हैं जहां फुटबॉल खेल नहीं धर्म का दर्जा हासिल है और नेमार ब्राज़ील में फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी है 26 साल के नेमार जूनियर ब्राजील ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं उनके नाम 80 मैचों में 52 कॉल का रिकॉर्ड दर्ज है
क्रिस्टियानो रोनाल्डो किसी परिचय के मोहताज नहीं है फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में रोनाल्डो को सबसे मशहूर खिलाड़ियों में माना जाता है हालांकि रोनाल्डो अब तक अपनी टीम पुर्तगाल को वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं लेकिन यूरो कप 2016 जीतने के बाद टीम और रोनाल्डो दोनों के हौसले बुलंद हैं | अधिक जानकारी के लिए FIFA World Cup 2018 Current Affairs Gkpadho.com पे पढ़े | इस जगह फीफा वर्ल्ड कप 2018 पर हिंदी में क्विज भी आप दे सकते हैं जिससे आपकी जानकारी और मनोबल बढेगा और यह आपके आगामी प्ररीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण टॉपिक हैं |
ज्यादा जानकारी के लिए आप FIFA World Cup 2018 Current Affairs A to Z Gkpadho.com पे पढ़ सकते हैं यहाँ आपको हिंदी मैं फीफा वर्ल्ड कप 2018 संबंधित प्रश्नों का क्विज दिया गया हैं | यह टॉपिक आने वाले परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए क्विज में भाग जरूत ले | ऑफलाइन रीडिंग के लिए आप हमारा GkPadho Android App भी इनस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो comment ज़रूरत लिखें! हमे हमेसा आपकी प्रतिक्रिया का आश रहता हैं!
tejas mahajan
All the information is very helpful. There is a small mistake.
फीफा विश्व कप का इतिहास क्रम में:
20 रूस (2020) फ्रांस क्रोएशिया.
The correct year is 2018, not 2020.
Amartya Banerjee
आपका धन्यवाद तेजस महाजन –